भारत

टूरिस्ट बस खाई में गिरने से एक छात्र की मौत, 40 घायल, मचा हड़कंप

jantaserishta.com
1 Jan 2023 10:49 AM IST
टूरिस्ट बस खाई में गिरने से एक छात्र की मौत, 40 घायल, मचा हड़कंप
x
सहपाठियों और शिक्षकों के साथ टूर पर जा रहा था।
तिरुवनंतपुरम (आईएएनएस)| मलप्पुरम में तिरूर औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के एक छात्र की उस समय मौत हो गई, जब वह अपने सहपाठियों और शिक्षकों के साथ टूर पर जा रहा था। छात्र की पहचान मिल्हाज के रूप में हुई और यह घटना केरल के इडुक्की जिले के अदिमली में हुई। सुबह-सुबह हुए हादसे में कम से कम 40 छात्र घायल हो गए और उन्हें आदिमाली और आसपास के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया।
एक अन्य घटना में बाइक सवार दो युवकों की उस समय मौत हो गई, जब एक पुलिस जीप ने उन्हें टक्कर मार दी। मृतकों की पहचान कोट्टायम के रहने वाले जस्टिन और उसके दोस्त एलेक्स के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि हादसा अलप्पुझा जिले के थलावाडी में तड़के साढ़े तीन बजे हुआ। हादसे के वक्त जीप में चालक अकेला था।
एक अन्य घटना में कोझिकोड जिले के कोइलंडी में एक महिला पैदल यात्री को एक निजी बस ने कुचल दिया। पुलिस ने कहा कि महिला की शिनाख्त की जानी है।
कोट्टायम जिले के चिंगावनम में एक अन्य सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गई, जब उनके दोपहिया वाहन को एक तेल टैंकर ने टक्कर मार दी। जान गंवाने वाले युवकों की पहचान श्याम और अरुण कुमार के रूप में हुई।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story