फ्लाइट में एक जिद…और सभी यात्री होते रहे परेशान, हुई नोकझोंक

लखनऊ: उड़ान में बच्चों को अगल बगल बैठाने की जिद का खामियाजा अन्य यात्रियों को भुगतना पड़ा। एयर इंडिया की लखनऊ दिल्ली उड़ान घंटे भर एयरपोर्ट पर खड़ी रही। क्रू सदस्यों से परिवार बहस करता रहा। इससे विमान में काफी देर हंगामा हुआ। बाद में सुरक्षा कर्मियों के समझाने पर मामला शांत हुआ।
एयर इंडिया की उड़ान संख्या ए ए 43 2 शुक्रवार को रनवे पर खड़ी थी। यात्रियों की बोर्डिंग हो चुकी थी यह उड़ान लखनऊ से 2:50 पर दिल्ली के लिए रवाना होती है एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार दो परिवार साथ में इसी उड़ान से दिल्ली जा रहे थे। उनके बच्चे सीट पर अगल-बगल बैठ गए। नियम यह है कि बच्चों को अगल-बगल नहीं बिठाया जा सकता।
एयर होस्टेस ने परिवार को समझाया लेकिन वह मानने को तैयार नहीं हुआ। इस पर बहस शुरू हो गई जो की काफी देर तक चली। अन्य यात्री भी परिवार को समझने का प्रयास कर रहे थे लेकिन परिवार के बड़े सदस्य मानने को तैयार नहीं थे। सिक्योरिटी स्टाफ में उनको समझाया। इसके बाद विमान 4:30 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भर सका।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।






