भारत
आईईडी विस्फोट की चपेट में आने से एक जवान शहीद, CRPF ने दी श्रद्धांजलि
jantaserishta.com
14 Jun 2025 4:00 PM IST

x
शहीद जवान की पहचान केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की 134वीं बटालियन में तैनात सत्यवान कुमार सिंह के रूप में हुई है.
राउरकेला: ओडिशा के राउरकेला में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान आईईडी विस्फोट में सीआरपीएफ का एक जवान शहीद हो गया है। शहीद जवान की पहचान केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की 134वीं बटालियन में तैनात सत्यवान कुमार सिंह के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, शनिवार को राउरकेला के सारंडा वन क्षेत्र में सुरक्षा बल नक्सल विरोधी अभियान के तहत तलाशी ले रहे थे। इसी दौरान सीआरपीएफ का एक जवान आईईडी विस्फोट की चपेट में आ गया और बुरी तरह घायल हो गया। उसे तुरंत राउरकेला के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां बाद में उसकी मौत हो गई।
शहीद जवान सत्यवान कुमार सिंह केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की 134वीं बटालियन में एएसआई के पद पर कार्यरत था। यह घटना उस समय हुई, जब सुरक्षा बल सारंडा के घने जंगल में तलाशी अभियान चला रहे थे।
सीआरपीएफ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर जवान को श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने एक्स पर लिखा, "राउरकेला (ओडिशा) के लांगलकाटा क्षेत्र में चल रहे माओवाद विरोधी अभियान के दौरान दिनांक 14 जून को हुए आईईडी विस्फोट में सीआरपीएफ की 134 बटालियन के बहादुर सहायक उप निरीक्षक सत्यवान कुमार सिंह ने कर्तव्य की बलिवेदी पर अपने प्राणों की आहुति दी। अपने शूरवीर के अदम्य साहस, शौर्य एवं मातृभूमि के प्रति समर्पण को सीआरपीएफ नमन करती है। हम अपने वीर के परिवार के साथ सदैव खड़े हैं।"
फिलहाल आगे की जांच जारी है। इससे पहले, ओडिशा के पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में नक्सली संगठन के केंद्रीय समिति का सदस्य सुधाकर उर्फ नर सिंहाचलम मारा गया था। वह तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में एक वांछित माओवादी था और अधिकारियों ने उस पर एक करोड़ रुपए का इनाम रखा था। उसकी मौत की पुष्टि करते हुए अधिकारियों ने बताया था कि छत्तीसगढ़ के बीजापुर के घने जंगलों में माओवादियों के खिलाफ चल रही भीषण लड़ाई में उसकी मौत हो गई।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





