भारत

1.10 करोड़ की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, दूसरा फरार

jantaserishta.com
11 March 2024 3:59 PM IST
1.10 करोड़ की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, दूसरा फरार
x

1.10 करोड़ की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, दूसरा फरार

पूछताछ की जा रही है।
हरिद्वार: उत्तराखंड को वर्ष 2025 तक 'ड्रग्स फ्री' करने का अभियान चल रहा है। पुलिस और एसटीएफ की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स को हरिद्वार में एक बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। हरिद्वार के मंगलौर क्षेत्र से एसटीएफ की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने 1.11 किग्रा स्मैक के साथ मोहम्मद बिन कासिम नाम के तस्कर को गिरफ्तार किया है। दूसरा तस्कर सलमान अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 1.10 करोड़ रुपए बताई जा रही है।
एसटीएफ के अपर पुलिस अधीक्षक चंद्र मोहन सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश के बरेली थाना क्षेत्र के अलीगंज निवासी मोहम्मद बिन कासिम को स्मैक के साथ हरिद्वार के मंगलौर से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी सलमान नाम के युवक को स्मैक देने आया था। सलमान पीरपुरा थाना मंगलौर का रहने वाला है।
एसटीएफ ने कार्रवाई करते हुए कासिम को गिरफ्तार कर लिया। जबकि, सलमान मौके से फरार हो गया। गिरफ्तार कासिम से पूछताछ की जा रही है। जबकि, सलमान की तलाश के लिए अभियान चलाया जा रहा है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story