भारत

एक पर्ची ने बदली गरीब मजदूर की जिंदगी, जीता 80 लाख रुपये का इनाम, पढ़े पूरी खबर

jantaserishta.com
6 March 2021 12:20 PM IST
एक पर्ची ने बदली गरीब मजदूर की जिंदगी, जीता 80 लाख रुपये का इनाम, पढ़े पूरी खबर
x
DEMO PIC

कभी-कभी ऐसा होता है जब एक पर्ची से किसी गरीब मजदूर की किस्मत चमक जाती है. ऐसा ही एक मामला सामने आया है केरल से जहां एक मजदूर की लॉटरी लग गई. केरल सरकार की तरफ से निकाली जाने वाली साप्ताहिक कारुण्य प्लस लॉटरी में पश्चिम बंगाल के मजदूर प्रतिभा मण्डल ने बाजी मार कर 80 लाख रुपये का इनाम जीता है.

दरअसल, प्रतिभा एक प्रवासी मजदूर है और तिरुवनंतपुरम में कंस्ट्रक्शन का काम करने के लिए पहुंचा था. प्रतिभा 40 रुपये की खरीदी गई लॉटरी टिकट का विजेता बन गया. अचानक से मिली इस रकम से वो खुश भी थे और थोड़े डरे हुए भी थे. उनको समझ नही आ रहा था कि इतनी बड़ी रकम लेकर कहां और कैसे जाएं क्योंकि उनका कोई बैंक एकाउंट भी नहीं था.
प्रतिभा सीधे पूजापुरा पुलिस स्टेशन गया और पुलिस से अपनी सुरक्षा की मांग की. इसके बाद पुलिस ने पूजापुरा कैनरा बैंक के कर्मियों को पुलिस स्टेशन बुलाया और प्रतिभा का अकाउंट खुलवाया और लॉटरी टिकट को बैंक लॉकर में रखवाया.
लॉटरी जीतने के बाद पुलिस उसको बैंक लेकर गई और बाद में घर छोड़कर आई. बता दें कि कारुण्य प्लस लॉटरी में पहले विजेता को 80 लाख रुपये दिए जाते हैं और दूसरे विजेता को 10 लाख इसके बाद 8000 रुपये का कॉन्सोलेशन प्राइज भी दिया जाता है.
यदि किसी का 5000 रुपये से कम का लॉटरी प्राइज निकलता है तो वो केरल में किसी भी लॉटरी की दुकान से पैसे को निकाला जा सकता है और यदि 5000 रुपये से ज्यादा का प्राइज निकलता है तो टिकट और आईडी प्रूफ को गवर्नमेंट लॉटरी आफिस या बैंक में दिखाना होता है. लॉटरी में जो भी विजेता होता है उसको 30 दिन के अंदर लॉटरी टिकट वेरीफाई करना होता है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story