भारत

एकतरफा प्यार: युवती की शादी हुई तय, जानें फिर क्या हुआ

jantaserishta.com
29 Aug 2022 4:06 PM IST
एकतरफा प्यार: युवती की शादी हुई तय, जानें फिर क्या हुआ
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

मऊ: मऊ में घोसी कोतवाली के बोझी क्षेत्र के एक गांव में एकतरफा प्यार में दिल टूटने से आहत प्रेमी ने अजब कारस्तानी को अंजाम दिया है। युवती की शादी तय होने पर उसके ससुराल वालों को फोन कर अश्लील बातें कीं। युवती की कुछ तस्वीरें भी ससुरालियों को भेजी हैं। मामले की जानकारी मिलने पर युवती की मां ने पुलिस को तहरीर देते हुए युवक की शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

युवती की मां ने कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि उसकी बेटी का विवाह आजमगढ़ के एक गांव निवासी एक लड़के से तय हुआ है। शादी तय होने के बाद से लड़के के मोबाइल फोन पर अज्ञात व्यक्ति फोन करके शादी करने से मना कर रहा है। शादी करने पर जान से मारने की धमकी देने के साथ ही अश्लील बातें की जा रही हैं। लड़के के मोबाइल पर मेरी लड़की की फोटो भी भेजी जा रही है और अश्लील कमेंट किये जा रहे हैं।
मेरे परिवार वालों को भी शादी करने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी जा रही है। लड़की की मां की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मोबाइल नम्बर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामला एकतरफा प्यार से जुड़ा हो सकता है। युवक की तलाश की जा रही है।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story