भारत

एकतरफा प्यार: सिरफिरा आशिक पहुंचा जेल, वजह हैरान कर देगी

jantaserishta.com
2 Aug 2022 12:40 PM IST
एकतरफा प्यार: सिरफिरा आशिक पहुंचा जेल, वजह हैरान कर देगी
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

पुलिस वालों के भी होश उड़ गए.

नोएडा: दिल्ली से सटे नोएडा में सिरफिरे आशिक की ऐसी करतूत सामने आई है, जिसे सुनकर पुलिस वालों के भी होश उड़ गए. जानकारी के मुताबिक, एकतरफा प्यार में पागल युवक ने पहले लड़की को वीडियो कॉल की. फिर उससे प्यार का इजहार किया. लड़की ने जब मना किया तो उसने चाकू उठाया और खुदकुशी करने की धमकी देने लगा.

लड़की ने डर के मारे फोन काट दिया और पुलिस में मामला दर्ज करवा दिया. मामला नोएडा के सेक्टर-39 का है. पुलिस को दी शिकायत में लड़की ने बताया कि मनोज नेपाली नामक युवक उसे कई दिनों से फोन करके परेशान कर रहा था. वह उससे दोस्ती करना चाहता था. लेकिन लड़की उससे दोस्ती नहीं करना चाहती थी. उसने लड़के के नंबर को ब्लॉक तक कर दिया.
पीड़िता ने बताया कि मनोज उसे अलग-अलग नंबरों से फोन करने लगा. फिर एक दिन किसी अंजान नंबर से वीडियो कॉल आया तो लड़की ने उठा लिया. फोन उठाते ही मनोज उसे प्रपोज करने लगा. लड़की ने उसे मना कर दिया तो उसने चाकू उठा लिया. फिर कहा, 'मुझसे दोस्ती करो, प्यार करो, नहीं तो हाथ की नस काटकर खुदकुशी कर लूंगा.''
लड़की की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी मनोज नेपाली के खिलाफ मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने बताया कि आरोपी मनोज नोएडा के आगाहपुर का रहने वाला है. लड़की ने इसे काफी बार डांटा भी था. बावजूद इसके वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा था.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story