भारत

सिरफिरे आशिक का एक तरफा प्यार, MCA की छात्रा कि कर दी हत्या

jantaserishta.com
18 April 2024 8:37 PM IST
सिरफिरे आशिक का एक तरफा प्यार, MCA की छात्रा कि कर दी हत्या
x
पढ़े पूरी खबर
हुबली: कर्नाटक के हुबली के विद्यानगर एक सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है. यहां एक सिरफिरे आशिक एक तरफा प्यार में पागल होकर एमसीए की एक छात्रा की हत्या कर दी है. ये वारदात दिन दहाड़े कॉलेज कैम्पस में हुई है. इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौका-ए-वारदात पर पहुंच गई.
पुलिस ने मृतक छात्रा का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इसके बाद वारदात को अंजाम देकर फरार हुए आरोपी को पुलिस ने धर दबोचा. उसे पुलिस हिरासत में पूछताछ की जा रही है. पता चला है कि आरोपी कई दिनों से लड़की का पीछा कर रहा था. उसे परेशान कर रहा था.
पुलिस के मुताबिक, हुबली की रहने वाली नेहा हिरमत कांग्रेस कॉरपोरेटर निरंजन हिरमत की बेटी थी. वो स्थानीय बीवीबी कॉलेज में एमसीए की छात्रा थी. उसी कॉलेज में बेलगावी जिले के सावदत्ती का रहने वाला फैयाज भी पढ़ता है. वो कई दिनों से नेहा का पीछा कर रहा था.
बताया जा रहा है कि आरोपी ने नेहा को प्रेम प्रस्ताव दिया था, जिसे उसने अस्वीकार कर दिया था. इससे फैयाज नाराज हो गया. उसने दिन दहाड़े कॉलेज कैम्पस के अंदर ही नेहा की गर्दन पर दोनों तरफ से चाकू मारकर हत्या कर दी. इस हत्याकांड को अंजाम देकर वो फरार हो गया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story