भारत

पुलिस मुठभेड़: एक पुलिसकर्मी शहीद, दो अपराधी मारे गए

jantaserishta.com
17 March 2026 11:27 AM IST
पुलिस मुठभेड़: एक पुलिसकर्मी शहीद, दो अपराधी मारे गए
x
पुलिस इन दिनों अपराधियों के खिलाफ लगातार एक्शन में है.
मोतिहारी: बिहार पुलिस इन दिनों अपराधियों के खिलाफ लगातार एक्शन में है। इस बीच, पूर्वी चंपारण जिले में मुठभेड़ में पुलिस ने दो वांछित अपराधियों को मार गिराया। इस घटना में एक पुलिसकर्मी भी शहीद हो गया है।
पुलिस के मुताबिक, यह घटना पूर्वी चंपारण जिले के चकिया थाना के रामडीहा गांव की है, जहां पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें दो अपराधी मारे गए हैं। मारे गए अपराधियों की पहचान कुंदन ठाकुर और प्रियांशु दुबे के रूप में हुई है।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि कुंदन ठाकुर अपने गिरोह के सदस्यों के साथ हथियार के साथ अपने दोस्त के घर पर छिपा हुआ है। इसी सूचना के आधार पर पुलिस जब वहां पहुंची, तब अपराधियों ने गोलीबारी शुरू कर दी।
इस फायरिंग में एक कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गया। तत्काल उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई। इस क्रम में पुलिस ने भी आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की, जिसमें चकिया का रहने वाला कुंदन ठाकुर और उसका सहयोगी मुजफ्फरपुर के साहेबगंज का रहने वाला प्रियांशु कुमार को गोली लग गई। उन्हें भी घायल अवस्था में अस्पताल लाया गया, जहां दोनों की मौत हो गई।
घटनास्थल से उज्जवल कुमार और संत कुमार तिवारी को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही घटनास्थल से भारी मात्रा में हथियार बरामद किया गया है। घटनास्थल से एक कार्बाइन, दो पिस्टल, दो कट्टा, पांच जिंदा कारतूस और 17 खोखा बरामद किया गया है।
पुलिस के अधिकारी ने बताया कि मारे गए कुंदन ठाकुर का आपराधिक इतिहास रहा है। इसके खिलाफ चकिया, राजेपुर, नगर थाना में कई मामले दर्ज हैं। एक दिन पहले ही मोतिहारी के चकिया थाना के अपर थाना प्रभारी गौरव कुमार के फोन पर नेपाल के नंबर से धमकी दी गई थी। फोन करने वाला एक युवक अपने आप को कुंदन ठाकुर बता रहा था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null