भारत
दिल्ली में सड़क दुर्घटना में एक की मौत, सीसीटीवी फुटेज की जांच जारी
jantaserishta.com
6 March 2023 12:44 PM IST

x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| पश्चिमी दिल्ली के सुभाष नगर इलाके में हुई दुर्घटना में 30 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। अधिकारी ने कहा कि, घटना रविवार रात की है और पुलिस दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।
मृतक की पहचान हरी नगर इलाके के रहने वाले पुलकित चावला के रूप में हुई।
पुलिस के मुताबिक सुभाष नगर के मिलाप मार्केट में रविवार रात करीब सवा दस बजे एक स्कूटी और बाइक की टक्कर हो गई।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, स्कूटी सवार पुलकित इस घटना में घायल हो गया और उसे तुरंत डीडीयू अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक हरि नगर में एक टेंट हाउस चलाता था। बाइक सवार की पहचान रणहोला विहार निवासी आजाद सिंह के रूप में हुई है। उसे मामूली चोटें आई हैं। आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और घटना के कारणों का पता लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।
Tagsपश्चिमी दिल्लीसुभाष नगरदिल्लीदिल्ली न्यूज़दिल्ली पुलिसएक्सीडेंटWest DelhiSubhash NagarDelhiDelhi NewsDelhi PoliceAccident
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





