भारत

सड़क हादसे में गई एक जान, दो कारों की टक्कर हुई

jantaserishta.com
11 March 2023 3:32 PM IST
सड़क हादसे में गई एक जान, दो कारों की टक्कर हुई
x

फाइल फोटो

नई दिल्ली (आईएएनएस)| दिल्ली छावनी क्षेत्र में दो कारों की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। मृतक की पहचान क्षेत्र के नंगल राया गांव निवासी अशोक तंवर के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार, दिल्ली कैंट पुलिस थाने में शुक्रवार सुबह करीब 7:52 बजे दो वाहनों के बीच दुर्घटना की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को मिली, इसके बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, घायल अशोक को डीडीयू अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित को आगे के इलाज के लिए सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
डीडीयू अस्पताल में मृतक का पोस्टमॉर्टम कराया गया और शव परिजनों को सौंप दिया गया।
अधिकारी ने कहा, आरोपी की पहचान बुराड़ी के पास झरेड़ा माजरा निवासी अंसार अहमद के रूप में हुई है। वाहन को जब्त कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story