
Uttar Pradesh: सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के चखान गांव में पट्टे की भूमि के विवाद में नेतड़ नट व रजिंदर नट में बुधवार की सुबह मारपीट हो गई। नेतड़ की पत्नी विक्की के सिर में डंडे से चोट लगने से मौत हो गई। दोनों पक्षों के पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तीन-चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
चखना गांव निवासी सुगिया देवी की गांव के बाहर पट्टे की जमीन है। तीन चार वर्षों से उसी जमीन में रजिंदर परिवार के साथ झुग्गी डालकर रहता था। काफी दिनों से जमीन खाली करने को लेकर दोनों में विवाद चल रहा था।
इसके बावजूद रजिंदर जमीन खाली नहीं कर रहा था। सुगिया देवी ने बताया कि सुबह में रजिंदर को जगह खाली करने के लिए कहा तो वह और उसके बेटी देवियां व दामाद मिया भाई ने लाठी डंडे से लैस होकर हमला कर दिया।
इसमें मैं व बहू विक्की देवी (32), छोटा बेटा गोलू (18) घायल हो गए। वहीं, वहीं, दूसरे पक्ष की देवियां (35) व उसके पति मिया भाई (40) चोटिल हो गए। गंभीर रूप से घायल विक्की देवी, सुगिया देवी, गोलू को इलाज के लिए परिजन सीएचसी लेकर गए।





