भारत
एयरपोर्ट पर 50 लाख से अधिक के सोने के साथ एक गिरफ्तार, मचा हड़कंप
jantaserishta.com
27 April 2023 9:07 AM IST

x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) हवाई अड्डे पर एक व्यक्ति को 54,25,205 रुपये मूल्य के 1,010 ग्राम सोने की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। कस्टम के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आरोपी को बुधवार को टर्मिनल नंबर 3 पर पहुंचने के बाद शक के आधार पर पकड़ा गया।
अधिकारी ने कहा कि व्यक्ति को रोका गया और उसके सामान की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान व्यक्ति के पास से 54,25,205 रुपये मूल्य का 1,010 ग्राम सोना बरामद हुआ।
इतनी बड़ी मात्रा में सोना ले जाने का आरोपी कोई दस्तावेज पेश नहीं कर सका। अधिकारी ने कहा, बरामद किए गए सोने को सीमा शुल्क अधिनियम की धारा 110 के तहत जब्त कर लिया गया है। उक्त यात्री को गिरफ्तार कर लिया गया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





