भारत

लेडी कांस्टेबल से वन नाइट की डिमांड...थाना इंचार्ज बोला- मुझे एक रात का साथ चाहिए

jantaserishta.com
20 Jan 2022 6:33 PM IST
लेडी कांस्टेबल से वन नाइट की डिमांड...थाना इंचार्ज बोला- मुझे एक रात का साथ चाहिए
x
पूरे पुलिस विभाग को शर्मसार करने वाली हरकत की है।

जालौर: राजस्थान पुलिस के एक थानाधिकारी ने पूरे पुलिस विभाग को शर्मसार करने वाली हरकत की है। आरोप है कि अपने चेंबर में बुलाकर थानाधिकारी ने महिला कांस्टेबल से कहा कि मैं तुम्हें बहुत चाहता हूं, मुझे एक रात का साथ चाहिए। इस बीच महिला कांस्टेबल ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत की तो थानाधिकारी को लाइन हाजिर कर दिया। आपको बता दें लाइन हाजिर होने वाले थानाधिकारी पहले भी कई विवादों में रहे हैं।

दरसअल जालौर जिले के भीनमाल थाने में तैनात एसएचओ दुलीचंद गुर्जर पर एक महिला कांस्टेबल ने गंभीर आरोप लगाया है। महिला कांस्टेबल ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत देकर बताया कि भीनमाल पुलिस थानाधिकारी दुलीचंद गुर्जर ने उनको एक रात साथ बिताने के लिए कहा है। पुलिस अधीक्षक ने महिला कांस्टेबल की शिकायत पर तत्काल प्रभाव से थानाधिकारी को लाइन हाजिर कर दिया। प्राथमिक जांच के आधार पर पुलिस अधीक्षक ने थानाधिकारी दुलीचंद गुर्जर के अलावा सहायक उप निरीक्षक और दो अन्य कांस्टेबलों को भी लाइन हाजिर कर दिया।
महिला कांस्टेबल ने पुलिस अधीक्षक को बताया 17 तारीख को थानाधिकारी दुलीचंद गुर्जर ने अपने चेंबर में बुलाया और एक रात साथ बिताने की डिमांड कर दबाव डाला। उन्होंने कहा कि मैं आपको बहुत चाहता हूं, आपको एक रात मेरे हवाले करनी पड़ेगी। अधिकारी ने जब महिला कॉन्स्टेबल से एक रात बिताने का दबाव डाला तो महिला कॉन्स्टेबल ने थाने में तैनात सहायक निरीक्षक सहित अन्य कॉन्स्टेबलों से मदद मांगी लेकिन सबने उन्हें चुप रहने की सलाह दे डाली। लिहाजा पुलिस अधीक्षक ने सहायक निरीक्षक सहित चार कॉन्स्टेबलों को भी लाइन हाजिर कर दिया।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story