भारत

एक राष्ट्र, एक चुनाव: समिति की पहली बैठक 23 सितंबर को, VIDEO

jantaserishta.com
16 Sept 2023 3:13 PM IST
एक राष्ट्र, एक चुनाव: समिति की पहली बैठक 23 सितंबर को, VIDEO
x

नई दिल्ली: 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' के मद्देनजर केंद्र की ओर से बनाई गई समिति की पहली बैठक 23 सितंबर को होगी। पूर्व राष्ट्रपति और समिति के अध्यक्ष रामनाथ कोविंद ने खुद मीडियाकर्मियों को जानकारी देते हुए कहा, 'समिति की पहली बैठक 23 सितंबर को होगी।' इससे पहले तीन सितंबर को समिति के अध्यक्ष को शीर्ष अधिकारियों ने प्रारंभिक जानकारी दी थी। केंद्रीय कानून मंत्रालय के शीर्ष अधिकारियों ने पूर्व राष्ट्रपति से मुलाकात की थी। वहीं दूसरी ओर इस बात को लेकर भी अटकलें तेज हैं कि 18 सितंबर से शुरू होने वाले संसद के विशेष सत्र के दौरान 'एक देश एक चुनाव' का बिल संसद में पेश किया जा सकता है। ऐसे में दावा किया जा रहा है कि 'वन नेशन, वन इलेक्शन' को लेकर गठित समिति जल्द ही अपनी रिपोर्ट केंद्र को सौंप सकती है।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story