भारत

देश में कोरोना के बाद एक और खतरा, शिगेला से 1 की मौत, जाने क्या है लक्षण

jantaserishta.com
31 Dec 2020 2:24 PM IST
देश में कोरोना के बाद एक और खतरा, शिगेला से 1 की मौत, जाने क्या है लक्षण
x
कोविड 19 जैसी ही एक और बीमारी फैल रही है.

केरल में पहले तेजी से कोविड 19 महामारी फैली लेकिन वहां उसे कंट्रोल कर लिया गया था. अब वहां कोविड 19 जैसी ही एक और बीमारी फैल रही है जिसमें 11 साल के एक लड़के की मौत हो चुकी है. इसी बीमारी के लक्षण अब केरल के एर्नाकुलम जिले में भी दिखे हैं जहां 56 साल की एक महिला में इसके लक्षण पाए गए हैं.

केरल में कोझिकोड के बाद अब एर्नाकुलम में भी शिगेला बीमारी का केस कन्‍फर्म हुआ है. चोट्टानिक्‍कारा की रहने वाली एक 56 साल की महिला में इस बीमारी के लक्षण दिखे हैं. उसका एर्नाकुलम के एक निजी हॉस्‍प‍िटल में इलाज चल रहा है. वह बुखार आने पर 23 दिसंबर से हॉस्‍प‍िटल में भर्ती हैं.
एर्नाकुलम जिले के कलेक्‍टर एस सुहास ने बताया कि इसमें घबराने की कोई बात नहीं है. सिर्फ दो लोगों को निगरानी में रखा गया है. स्‍वास्‍थ्‍य विभाग ने कहा है कि इलाके में टीकाकरण कैंपेन चल रहा है. चोट्टानिक्‍कारा और आसपास के इलाके को डिसइन्‍फेक्‍टेड किया जा रहा है.
बता दें क‍ि कोझिकोड में 11 साल के बच्‍चे की इस बीमारी से मौत के बाद कोझिकोड में हर किसी को एंटी बैक्‍टीरियल दवाई दी जाएगी. वहां 7 लोग शिगेला बीमारी से ग्रसित हैं.
कोविड 19 के बाद शिगेला बीमारी केरल में तेजी से फैल रही है. यह बीमारी दूषित पानी और खाने से हो रही है. यह बीमारी मुख्‍य रूप से आंतों को प्रभावित करती है और मल के साथ खून भी निकलता है.
इस बीमारी में 5 साल के कम उम्र के बच्‍चे हाई रिस्‍क में हैं. यह बीमारी पेशेंट के साथ रहने पर प्रत्‍यक्ष और अप्रत्‍यक्ष, दोनों तरीके से फैलती है. इसके लक्षण दो से सात दिनों तक रहते हैं. कुछ मामलों में लक्षण बने रह सकते हैं और कुछ में कोई लक्षण नहीं भी हो सकते हैं.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story