भारत

खेल-खेल में गई एक जान, घर में मचा कोहराम

jantaserishta.com
2 July 2022 10:52 AM IST
खेल-खेल में गई एक जान, घर में मचा कोहराम
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

हमीरपुर: खेल-खेल में बड़े भाई ने पिस्टल से गोली चला दी। गोली दो साल के मासूम भाई के मुंह से पार होकर सिर के पीछे निकल गई। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल भागे। डॉक्टरों के मृत घोषित करने पर परिजन शव लेकर गायब हो गए। बाद में बिवांर पुलिस ने मासूम का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।

बिवांर थाने के उमरी गांव निवासी ग्राम पंचायत अधिकारी जयराम कुशवाहा ने बताया, शुक्रवार दोपहर वह कहीं जाने के लिए तैयार हो रहे थे। पास में उनकी लोडेड लाइसेंसी पिस्टल रखी थी। उनके दोनों बेटे पास में ही खेल रहे थे। खेल-खेल में बड़े बेटे छह साल के मयंक ने पिस्टल उठा ली और दो साल के छोटे बेटे सिद्धार्थ उर्फ रुद्र की तरफ तान कर गोली चला दी, जिससे उसकी मौत हो गयी।
वहीं, जिला अस्पताल स्टाफ के अनुसार, जैसे ही उनको पता चला बच्चा मर चुका है, बयान बदलने शुरू कर दिए और जब तक पुलिस के लिए मेमो लिखा जाता शव वहां से गायब कर दिया। मौके पर पुलिस पहुंची तो शव नहीं मिला। खबर बिवांर थाने पहुंची तो वहां की पुलिस ने गांव से शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने पिस्टल जब्त कर जांच शुरू की है। पुलिस के अनुसार, इस परिवार में चार लाइसेंसी असलहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story