भारत

बच्चों के झगड़े में गई एक जान

jantaserishta.com
15 Jun 2022 10:22 AM IST
बच्चों के झगड़े में गई एक जान
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

अलवर: राजस्थान के अलवर शहर में बच्चों के झगड़े में एक पिता ने अपनी जान गंवा दी। शहर के शिवाजी पार्क थाना अंतर्गत बेटे और बेटी के झगड़े के दौरान बीच-बचाव के लिए आए पिता की छत से गिरने से मौत हो गई जबकि पुत्री घायल हो गयी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शिवाजी पार्क कॉलोनी में बीती रात करीब डेढ़ बजे छत पर पुत्र एवं पुत्री के बीच हो रहे झगड़े के दौरान बीच-बचाव कराने आए पिता की धक्का लगने के कारण छत से गिरकर मौत हो गई। थाना पुलिस द्वारा मृतक का सामान्य चिकित्सालय में पोस्टमॉर्टम कराकर शव घरवालों को सौंप दिया।
शिवाजी पार्क थाना प्रभारी मालीराम ने बताया कि शिवाजी पार्क निवासी 70 वर्षीय सूर्य प्रकाश शर्मा के पुत्र गिरीश एवं पुत्री चित्रा के बीच रात करीब डेढ़ बजे किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। इस दौरान पिता बीच-बचाव के लिए पहुंचे। बीच-बचाव के दौरान गिरीश ने पिता सूर्य प्रकाश एवं बहिन चित्रा को धक्का मार दिया, जिससे दोनों छत से नीचे सीढ़ियों में गिर गए।
घायल पिता-पुत्री को सामान्य चिकित्सालय पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने सूर्य प्रकाश को मृत घोषित कर दिया। घायल चित्रा का राजीव गांधी राजकीय सामान्य चिकित्सालय में इलाज चल रहा है। पुलिस ने गिरीश को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story