भारत

लाल आतंक का रास्ता छोड़ा, एक लाख के इनामी नक्सली ने किया सरेंडर

jantaserishta.com
12 Feb 2023 4:00 PM IST
लाल आतंक का रास्ता छोड़ा, एक लाख के इनामी नक्सली ने किया सरेंडर
x
कई नक्सली गतिविधियों में शामिल रहा है।
नई दिल्ली (आईएएनएस)| सुरक्षा बलों द्वारा चलाए जा रहे नक्सल विरोधी अभियान और प्रयासों की बदौलत 1 लाख के इनामी नक्सली ने आत्मसमर्पण कर दिया है। छत्तीसगढ़ के सुकमा में एक दुर्दान्त नक्सली ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। सीआरपीएफ की तरफ से ये जानकारी दी गई है। सीआरपीएफ ने बताया कि शनिवार को छत्तीसगढ़ के सुकमा में एक नक्सली दुधी बुधरा ने सीआरपीएफ और छत्तीसगढ़ पुलिस के अधिकारियों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। उसके ऊपर एक लाख का इनाम घोषित था। सीआरपीएफ ने बताया कि दुधी बुधरा 2018 में नक्सल संगठन में शामिल हुआ था और चिंतागुफा और चिंतलनार में कई नक्सली गतिविधियों में शामिल रहा है।
सीआरपीएफ के एक अधिकारी ने बताया कि देश के वामपंथी उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों में सीआरपीएफ और राज्य पुलिस के लगातार प्रयासों से नक्सली हिंसा में उल्लेखनीय कमी आई है। वहीं नक्सलियों को हिंसा की विचारधारा छोड़ने और आत्मसमर्पण करने के लिए राजी करने में सुरक्षा बलों के प्रयासों से भी लाभ हो रहा है। इसी के चलते बड़ी संख्या में नक्सली हथियार डाल रहे हैं और मुख्यधारा में लौट रहे हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story