भारत

रामनवमी पर श्रद्धालुओं में वितरित होगी एक लाख मठड़ी

Shantanu Roy
13 April 2024 5:48 PM IST
रामनवमी पर श्रद्धालुओं में वितरित होगी एक लाख मठड़ी
x
राजसमंद। राजसमंद अयोध्या में राम नवमी के पावन पर्व पर श्रीजी प्रभु के मठड़ी महाप्रसाद का वितरण होगा। पुष्टिमार्ग की प्रधानपीठ श्रीनाथजी मंदिर नाथद्वारा के तिलकायत गोस्वामी राकेश कुमार व तिलकायत पुत्र विशाल बावा के निर्देश पर राम नवमी के अवसर पर अयोध्या में श्रीजी प्रभु का महाप्रसाद एक लाख एक मठड़ी के महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा। यह पहला अवसर होगा जब पूर्ण पुरुषोत्तम (श्रीजी प्रभु) के द्वार से मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम प्रभु के द्वार महाप्रसाद पहुंचेगा और श्रद्धालुओं को वितरित किया जाएगा। श्रीजी प्रभु के नाथद्वारा पधारने के 351 वर्षों के इतिहास में यह पहला अवसर है जब श्रीनाथ जी का प्रसाद अयोध्या में वितरित होगा।
जानकारी के अनुसार 14 अप्रैल रविवार को केसरी गणगौर के अवसर पर विशाल बावा श्रीजी प्रभु को छप्पन भोग अरोगाएंगे। सुबह 8 बजे मोती महल चौक से विशाल बावा की मौजूदगी में 3 ट्रकों में महा प्रसाद की यात्रा अयोध्या के लिए प्रस्थान करेंगी जो राम नवमी को अयोध्या पहुचेंगी। इस महा प्रसाद की यात्रा में नगर वासियों सहित वैष्णव जन व मंदिर के सेवक साथ मौजूद रहेंगे। नाथद्वारा से प्रारंभ होकर यात्रा का पहला पड़ाव भीलवाडा, जयपुर मथुरा जतीपुरा लखनऊ होती हुई रामलला के द्वार अयोध्या पहुंचेगी इस दौरान मार्ग में भी श्रीजी प्रभु के प्रसाद का वितरण किया जाएगा।
Next Story