भारत

एक लाख की ठगी का खुलासा, ऑस्ट्रेलिया में भारतीय युवती को लगा झटका

jantaserishta.com
8 Jun 2022 10:32 AM IST
एक लाख की ठगी का खुलासा, ऑस्ट्रेलिया में भारतीय युवती को लगा झटका
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नोएडा: ऑस्ट्रेलिया में रहने वाली भारतीय युवती को ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड अप्लाई करना भारी पड़ गया. दरअसल, साइबर जालसाज ने वेरिफिकेशन का झांसा देकर युवती से लगभग एक लाख की ठगी कर ली. युवती को जब ठगी का अहसास हुआ तो उसने भारत में अपने परिजनों को बताया, जिसके बाद पीड़िता के चचेरे भाई ने नोएडा के सेक्टर-20 थाने में ने ठगी की शिकायत दर्ज करवाई.

पीड़िता का नाम चंद्र धवन है वह नोएडा के सेक्टर-26 की रहने वाली है. लेकिन इन दिनों ऑस्ट्रेलिया में रह रही है. वहां वह ऑनलाइन सिटीबैंक के क्रेडिट कार्ड के लिए अप्लाई कर रही थी. आवेदन करते समय गूगल से एक फार्म मिला. धोखाधड़ी करने वालों ने उन्हें अपने बैंक खाता नम्बर के साथ डिटेल भरने को कहा, जिसके बाद मोबाइल पर एक ओटीपी आया.
जैसे फार्म में अकाउंट डिटेल के साथ OTP डाला तो चंद्र धवन के अकाउंट से 99,996 रुपए कट गए. पीड़िता को जब अहसास हुआ कि उसके साथ ठगी हुई है तो उन्होंने अपने चचेरे भाई के जरिए नोएडा सेक्टर-20 के थाने में शिकायत दर्ज करवाई.
बता दें कि दुनियाभर में साइबर क्राइम के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. नोएडा में भी इन दिनों में साइबर फ्रॉड के कई मामले आ रहे हैं. हाल ही में देश के सबसे बड़े ओपन स्कूल NIOS के अकाउंट से 60 लाख रुपए साइबर अपराधियों ने दूसरे अकाउंट में ट्रांसफर कर दिए. सेक्टर-58 के थाने में इसकी शिकायत दर्ज करवाई गई. हालांकि, बाद में पैसे बैंक के जरिए NIOS के अकाउंट में वापस मंगवा लिए गए. इसी तरह सेक्टर-113 थानाक्षेत्र में बीमा दिलाने के नाम पर एनटीपीसी के पूर्व अधिकारी से 60 लाख कि ठगी की गई थी. मामले में पुलिस ने 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया था.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story