भारत
राजस्थान के एक लाख कर्मचारियों को मिलेगा पुरानी पेंशन योजना का लाभ
jantaserishta.com
21 April 2023 5:46 PM IST

x
DEMO PIC
जयपुर (आईएएनएस)| राजस्थान सरकार ने सरकारी सहायता से चल रहे विभिन्न बोर्डो, निगमों और विश्वविद्यालयों के कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) का लाभ देने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। राज्य के बजट में की गई घोषणा के अनुरूप वित्त विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। आदेश में कहा गया है कि नगर निगमों, यूआईटी (अर्बन इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट), बिजली कंपनियों, विभिन्न बोर्ड, सरकारी उपक्रमों और विश्वविद्यालयों के करीब एक लाख कर्मचारी पुरानी पेंशन योजना में शामिल होंगे।
ओपीएस का लाभ लेने के लिए उक्त संस्थानों के मौजूदा और सेवानिवृत्त कर्मचारियों को इस संबंध में वित्त विभाग द्वारा जारी एक फॉर्म भरकर 15 जून तक जमा कराना होगा।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





