भारत
यूपी के आजमगढ़ में पंचायत के दौरान फायरिंग में एक की मौत, दो घायल
jantaserishta.com
25 Jan 2023 8:57 AM IST

x
आजमगढ़ (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के पुरा इलाके में एक पंचायत में पूर्व ग्राम प्रधान शिव शंकर उर्फ भूरे सिंह और उनके गुर्गों ने भीम सिंह और उनके समर्थकों पर अंधाधुंध गोलियां चलाईं, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। आजमगढ़ के एसपी अनुराग आर्य ने कहा कि, सरकारी आवास योजना के लाभार्थी तय करने के लिए बुलाई गई पंचायत के दौरान दो समूहों के बीच विवाद हो गया, जिसके बाद भूरे और उनके समर्थकों ने अंधाधुंध गोलियां चला दीं।
32 वर्षीय हिमांशु सिंह, 40 वर्षीय प्रदीप सिंह भीम और 38 वर्षीय तवेंद्र सिंह मुन्ना को गोली लगी। उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, हिमांशु की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें वाराणसी के अस्पताल में रेफर कर दिया, जहां उसकी मौत हो गई।
एसपी ने कहा, "अब तक पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है। भूरे और उसके साथियों को गिरफ्तार करने के लिए चार टीमों को लगाया गया है, जो पंचायत के दौरान फायरिंग करने के बाद भागने में सफल रहे।"
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





