भारत
गुब्बारे में गैस भरने वाला सिलेंडर फटने से एक की मौत, दो घायल
jantaserishta.com
2 Jan 2023 9:34 AM IST

x
गोरखपुर (आईएएनएस)| यूपी गोरखपुर में गुब्बारे में गैस भरने के लिए इस्तेमाल होने वाले सिलेंडर में विस्फोट होने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। यह जानकारी पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को दी है। घटना चौरी-चौरा थाना क्षेत्र के फुतहवा इनर चौराहा की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक 35 साल के श्रीकिशन गुप्ता अपनी साइकिल पर गैस से भरे गुब्बारे बेचा करते थे। जब वह गुब्बारे भर रहा था तभी अचानक सिलेंडर फट गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
इससे साइकिल के पास खड़े 25 वर्षीय दिलीप शर्मा की एक आंख की रोशनी चली गई। हादसे में एक अन्य व्यक्ति भी घायल हो गया।
सूत्रों ने कहा कि यह घटना इसलिए हुई क्योंकि सिलेंडर में हीलियम की जगह सस्ती एसिटिलीन गैस भरी हुई थी।
चौरी चौरा के पुलिस निरीक्षक जयंत कुमार सिंह ने कहा कि, जांच की जा रही है और घटना के पीछे के कारणों का जल्द ही पता चल जाएगा।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





