भारत
जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर पहाड़ों से पत्थर गिरने पर एक की मौत, दो घायल
jantaserishta.com
25 Jan 2023 11:22 AM IST

x
जम्मू (आईएएनएस)| जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार को वाहनों पर पहाड़ों से पत्थर गिरने पर एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि रामबन जिले में जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर दो ट्रकों पर पहाड़ों से पत्थर गिरे।
घटना में जहां एक व्यक्ति की जान चली गई, वहीं दो अन्य घायल हो गए।
सूत्रों ने कहा कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
गौरतलब है कि रामबन जिले में बारिश की वजह से गिरने वाले पत्थर जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक बड़ा खतरा बन गए हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





