भारत

अवैध संबंधों के शक में एक की गई जान, कटे सिर को लेकर निकला पति

jantaserishta.com
15 July 2022 1:09 PM IST
अवैध संबंधों के शक में एक की गई जान, कटे सिर को लेकर निकला पति
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: ओडिशा में अवैध संबंधों के शक में एक शख्स अपनी पति की गला काटकर हत्या कर दी. इतना ही नहीं पति पत्नी के कटे सिर को लेकर 12 किमी पैदल चलकर थाने पहुंच गया और सरेंडर कर दिया. यह मामला ओडिशा के धेनकानल का बताया जा रहा है.

पुलिस के मुताबिक, ओडिशा के धेनकानल के चंद्रशेखरपुर में नाकाफोडी माझी ने अपनी पत्नी चंचला की गला काटकर हत्या कर दी. चंचला के दो बेटे थे. इनमें से एक की शादी भी हो चुकी है. वहीं, क्रूरता भरी इस घटना के सामने आने के बाद चंद्रशेखरपुर में सभी लोग हैरान रह गए. शख्स को पुलिस स्टेशन के रास्ते पर जाते वक्त कुछ लोगों ने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, माझी को शक था कि उसकी पत्नी के अवैध संबंध हैं. इसे लेकर दोनों के बीच जमकर विवाद हुआ. इसके बाद माझी ने चंचला पर धारदार हथियार से हमला कर दिया. चंचला की हत्या के बाद माझी अगले दिन सुबह पत्नी का कटा सिर लेकर पुलिस स्टेशन की ओर जाने लगा. हालांकि, कुछ लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस ने मामला दर्ज कर माझी को गिरफ्तार कर लिया.
माझी ने अपना गुनाह भी कबूल कर लिया. इसके अलावा हत्या में इस्तेमाल हथियार को भी बरामद कर लिया गया है. पुलिस ने मामले की जांच भी शुरू कर दी है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story