भारत

दिल्ली के रोहिणी में सड़क का हिस्सा गिरने से एक की मौत

jantaserishta.com
30 Dec 2022 10:54 AM IST
दिल्ली के रोहिणी में सड़क का हिस्सा गिरने से एक की मौत
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| रोहिणी के लाल क्वार्टर इलाके के पास पानी की पाइप लाइन ठीक करते समय कंक्रीट की सड़क का एक हिस्सा गिर जाने से घायल हुए 25 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया। घटना बुधवार की है। मृतक की पहचान हरेंद्र के रूप में और घायल की सोनू (22) के रूप में हुई। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार 28 दिसंबर को शाम 7.25 बजे, विजय विहार पुलिस स्टेशन में पुलिस कंट्रोल रूम (पीसीआर) को लाल क्वार्टर के पास पानी की पाइप लाइन को ठीक करने के दौरान मलबे में फंसे दो लोगों के बारे में एक कॉल मिली।
अधिकारी ने कहा, कॉल पर कार्रवाई करते हुए पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया और हरेंद्र ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
पुलिस ने कहा कि उन्होंने विजय विहार पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया है और जांच जारी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story