भारत

अवैध पटाखा फैक्ट्री में आग से एक की मौत

jantaserishta.com
23 May 2023 12:12 PM IST
अवैध पटाखा फैक्ट्री में आग से एक की मौत
x
कोलकाता (आईएएनएस)| पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में मंगलवार को एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में आग लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह फैक्ट्री इंग्लिश बाजार नगर पालिका के राठबाड़ी इलाके में स्थित है। इलाके के स्थानीय लोगों ने कहा कि आग आसपास की दुकानों में भी फैल गई, इससे तीन अन्य लोग घायल हो गए।
संकरा रास्ता और इलाके में भीड़ होने के कारण दमकलकर्मियों को आग पर काबू पाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि वे काफी समय से अवैध पटाखा फैक्ट्री की शिकायत कर रहे थे और उनकी शिकायतों को स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने नजरअंदाज कर दिया।
उन्होंने दावा किया कि आसपास के क्षेत्र में इसी तरह के अवैध कारखाने हैं। पश्चिम बंगाल में सात दिनों में इस तरह की यह तीसरी घटना है। 16 मई को पूर्वी मिदनापुर जिले के एगरा में एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुए एक बड़े विस्फोट में 12 लोगों की मौत हो गई थी।
21 मई को दक्षिण 24 परगना जिले के महेशतला में एक अवैध पटाखा गोदाम में हुए विस्फोट में एक नाबालिग लड़की सहित तीन लोगों की मौत हो गई थी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story