
x
चेन्नई (आईएएनएस)| कोयंबटूर के उक्कदम में ईश्वरन मंदिर के पास रविवार सुबह कार में विस्फोट होने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। उक्कदम कोयंबटूर का एक सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील इलाका है और पुलिस ने मृत व्यक्ति की पहचान का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने कहा कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि कार में लगे गैस सिलेंडर में विस्फोट हो गया था, जिससे वाहन दो हिस्सों में बंट गया। कार में दो गैस सिलेंडर थे, जिनमें से एक में विस्फोट हो गया।
जांच अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि कार पोलाची में पंजीकृत है और मृतक व्यक्ति के बारे में और जानकारी हासिल करने के लिए वाहन के मालिक का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
अधिकारी ने यह भी कहा कि कोट्टई ईश्वरन मंदिर की ओर जाने वाले सभी रास्तों को अवरुद्ध कर दिया गया और जांच की जा रही है।
कोयंबटूर शहर के पुलिस आयुक्त वी. बालकृष्णन ने आईएएनएस को बताया कि बम निरोधक दस्ते और फिंगरप्रिंट विशेषज्ञों को जांच में लगाया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि कार में दो गैस सिलेंडर के अलावा कोई ज्वलनशील वस्तु नहीं थी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





