भारत
अचानक काटना शुरू कर दिया, मधुमक्खियों के हमले में 5 घायल
jantaserishta.com
19 March 2023 10:05 AM IST

x
DEMO PIC
बिजनौर (उत्तर प्रदेश) (आईएएनएस)| मधुमक्खियों के हमले में एक शख्स की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी सहित पांच अन्य घायल हो गए। घटना शनिवार को बिजनौर जिले के नगीना थाना क्षेत्र के हरगांव चंदन गांव की है। मृतक की पहचान 45 वर्षीय किसान उदेश कुमार के रूप में हुई है। मधुमक्खियों ने उन पर हमला तब किया, जब वे अपनी पत्नी लक्ष्मी देवी के साथ काम के बाद खेत से लौट रहे थे।
हमले उदेश कुमार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, वहीं लक्ष्मी देवी को गंभीर हालत में नगीना सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
बिजनौर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) शहर, प्रवीण कुमार रंजन ने कहा कि चार लड़कियां - नसरा (14), इकरा (16), आयशा (15) और महिमा (16) भी हमले में घायल हो गईं और उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।
छात्राओं ने पुलिस को बताया, ''हम ट्यूशन से घर वापस आ रहे थे कि तभी मधुमक्खियों ने अचानक काटना शुरू कर दिया।
Tagsबिजनौरबिजनौर न्यूज़मधुमक्खियों का हमलाहरगांव चंदन गांवBijnorBijnor Newsbees attackHargaon Chandan village
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





