भारत

यमुना एक्सप्रेस वे पर कार का टायर फटने से एक की मौत, पांच घायल

jantaserishta.com
23 Nov 2022 10:43 AM IST
यमुना एक्सप्रेस वे पर कार का टायर फटने से एक की मौत, पांच घायल
x
ग्रेटर नोएडा (आईएएनएस)| यमुना एक्सप्रेस वे पर मंगलवार को जेवर टोल प्लाजा के समीप टायर फटने से एक ईको कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत व दो महिलाओं समेत पांच लोग घायल हो गए। कार नोएडा से आगरा की ओर जा रही थी। पुलिस ने बताया कि टप्पल थाना क्षेत्र के गांव सालपुर के रहने वाले राजेश नोएडा में रहते हैं। मंगलवार को वह अपने पुत्र राजकुमार व पुत्र वधु पुष्पा, ममता व गोविंद सिंह के साथ ईको कार से नोएडा से मथुरा जा रहे थे। जैसे ही उनकी कार जेवर टोल प्लाजा के समीप 36 किमी माइल स्टोन के नजदीक पहुंची, तो अचानक कार का टायर फट गया। कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार में सवार सभी पांच लोग गंभीर घायल हो गए, जबकि कार चालक रामनिवास को मामूली चोट आई। सूचना पर पहुंचे यमुना एक्सप्रेस वे के राहत एवं बचाव दल ने घायलों को एंबुलेंस की सहायता से जेवर स्थित कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया।
चिकित्सकों ने नोएडा के छिजारसी के रहने वाले गोविंद को मृत घोषित कर दिया। राजेश, राजकुमार, पुष्पा व ममता का उपचार जारी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story