कोबरा से डसवाकर एक की हत्या, बीमा राशि पाने के लिए शख्स ने रची साजिश

DEMO PIC
मुंबई. महाराष्ट्र (Maharashtra) के अहमदनगर (Ahmednagar) में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. यहां रह रहे एक 54 साल के व्यक्ति ने खुद की बीमा राशि (Insurance) पाने के लिए अपनी ही मौत का ड्रामा रचा. इतना ही नहीं, इसके लिए उसने एक बेसहारा व्यक्ति को कोबरा (Cobra) से डसवाकर मार (Snakebite Murder) भी डाला. वह अमेरिका की इंश्योरेंस कंपनी में चल रही उसकी पॉलिसी का 37.5 करोड़ रुपये लेना चाह रहा था. लेकिन उसकी इस साजिश का भंडाफोड़ तब हुआ जब इंश्योरेंस कंपनी के अफसरों ने पुलिस से मामले में जानकारी जुटाई. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी और उसके 4 साथियों को पकड़ लिया है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





