भारत
एक की मौत, कंपनी में काम के दौरान हादसा, सामने आया वीडियो भी
jantaserishta.com
21 Dec 2022 10:24 AM IST

x
न्यूज़ क्रेडिट:आजतक
मशीन का ढक्कन गिरने से तीन मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए.
ठाणे: महाराष्ट्र के अंबरनाथ से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां कंपनी में काम के दौरान मशीन का ढक्कन गिरने से तीन मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए. तीनों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां एक मजदूर की इलाज के दौरान मौत हो गई. वहीं, दो मजदूरों की हालत गंभीर बनी हुई है.
घटना आनंदनगर एमआईडीसी में नेलेस (वॉलमेट) कंपनी की है. पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. जानकारी के मुताबिक, यह कंपनी पाइपलाइन कंट्रोल के लिए इस्तेमाल की जाने वाली प्रेशर कंट्रोल वॉल बनाती है. मंगलवार शाम 7 बजे कुछ मजदूर वहां प्रेशर कंट्रोल वॉल में हवा भरकर उसकी जांच कर रहे थे.
अचानक यह वॉल फट गई और उसका ढक्कन तीन मजदूरों पर गिर गया. इससे तीन मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए. आनन-फानन में तीनों को नजदीक के अस्पताल पहुंचाया गया. जहां, इलाज के दौरान एक मजदूर की मौत हो गई. वहीं, दो मजदूरों की हालत अभी नाजुक बनी हुई है.
वहीं, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. उन्होंने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है. शिवाजीनगर पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान श्रीकांत के रूप में हुई है. 28 साल का श्रीकांत यहां मजदूरी का काम करता था. पीड़ित के परिजनों ने कंपनी से मुआवजे की मांग की है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





