भारत

एक जज ने दूसरे जज पर लगाया गंभीर आरोप, याचिका सुनने से किया इंकार, जानिए क्यों?

jantaserishta.com
12 Dec 2020 11:03 AM IST
एक जज ने दूसरे जज पर लगाया गंभीर आरोप, याचिका सुनने से किया इंकार, जानिए क्यों?
x

फाइल फोटो 

शिकायत की है कि...

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir) में श्रीनगर की अदालत के एक वरिष्ठ न्यायाधीश ने शिकायत की है कि एक जमानत अर्जी के विषय में उच्च न्यायालय के एक न्यायाधीश की ओर से उन्हें कथित तौर पर प्रभावित करने की कोशिश की गई, जिसके बाद उन्होंने मामले की सुनवाई करने में अपनी असमर्थता प्रकट की. श्रीनगर के प्रधान सत्र न्यायाधीश अब्दुल राशिद मलिक ने एक लिखित आदेश में आरोप लगाया है कि जम्मू कश्मीर उच्च न्यायालय के एक न्यायाधीश के सचिव ने उन्हें (उच्च न्यायालय के) न्यायाधीश के इस निर्देश से अवगत कराने के लिए टेलीफोन किया कि वह सुनिश्चित करें कि एक आरोपी को जमानत नहीं दी जाए, जिसे एक गंभीर आपराधिक मामले में गिरफ्तार किया गया था.

इसके बाद मलिक ने इस विषय की सुनवाई करने में अपनी असमर्थता प्रकट की और 7 दिसंबर के एक आदेश में कहा कि ''यह अर्जी इस अनुरोध के साथ रजिस्ट्रार जनरल, जम्मू कश्मीर उच्च न्याायलय को सौंपी समझी जाए कि यह माननीय मुख्य न्यायाधीश के समक्ष रखी जाएगी क्योंकि यह विषय व्यक्ति की स्वतंत्रता से जुड़ा हुआ है.''
राज्य के एक कानून अधिकारी ने बताया कि इसके बाद, उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार ने द्वितीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश को जमानत अर्जी पर सुनवाई करने का निर्देश दिया है. उन्होंने बताया कि आरोपी को बुधवार को जमानत दे दी गई.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story