भारत

काजीरंगा में एक सींग वाले गैंडे की मौत, अधिकारियों का अवैध शिकार से इनकार

jantaserishta.com
8 Aug 2023 4:21 PM IST
काजीरंगा में एक सींग वाले गैंडे की मौत, अधिकारियों का अवैध शिकार से इनकार
x
गुवाहाटी: काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान और टाइगर रिजर्व में मंगलवार को एक गैंडे का शव मिला। इसकी पुष्टि अधिकारियों ने की। हालांकि, अधिकारियों ने अवैध शिकार से इनकार किया है। पूर्वी असम वन्यजीव प्रभाग के प्रभागीय वन अधिकारी अरुण विग्नेश ने आईएएनएस को बताया कि यह एक मादा गैंडा थी और बुढ़ापे की समस्याओं के कारण मृत्यु हो गई। अवैध शिकार की कोई संभावना नहीं थी। हमने इसकी पुष्टि की।
दरअसल, गश्त कर रहे वन रेंजरों की टीम ने सलमारा वन क्षेत्र के करीब डिफ्लू नदी के तट पर शव को देखा। वन अधिकारी के मुताबिक गैंडे का सींग क्षतिग्रस्त नहीं था, जिससे पता चलता है कि यह शिकार की घटना नहीं है। बता दें कि पिछले हफ्ते असम के मनन नेशनल पार्क और टाइगर रिजर्व में आपसी लड़ाई के चलते एक और गैंडे की मौत हो गई थी। अधिकारियों ने तब भी कहा था कि यह शिकार का मामला नहीं है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story