
x
मालिकाना दावा
Hamirpur हमीरपुर। जिले में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां एक लेब्राडोर कुत्ते के मालिकाना हक को लेकर दो पक्षों में विवाद इतना बढ़ गया कि मामला पुलिस थाने पहुंच गया। थाने में बच्चों के रोने और कुत्ते को छुड़ाने की गुहार के बीच पुलिस ने फिलहाल कुत्ते को अपनी अस्थायी हिरासत में ले लिया है और दोनों पक्षों से सबूत मांगे हैं। घटना थाना सुमेरपुर क्षेत्र के कुंडौरा गांव की है। यहां के किसान श्रीपत कुशवाहा की पुत्री सेजल कुशवाहा ने पुलिस को लिखित शिकायत दी कि उनका पालतू लेब्राडोर कुत्ता अचानक गुम हो गया था। बाद में उन्हें पता चला कि कस्बा सुमेरपुर के वार्ड नंबर-16 निवासी घनश्याम उनके कुत्ते को चुपके से अपने घर ले गया है।
सेजल ने आरोप लगाया कि घनश्याम ने उनके कुत्ते को जानबूझकर चुराया है और अब वह उस पर अपना मालिकाना दावा कर रहा है। दूसरी ओर, घनश्याम ने भी कुत्ते को अपना बताकर पुलिस से कहा कि वही असली मालिक है और उसके पास इसकी देखरेख के सबूत हैं।
थाने में जमा हुई भीड़, बच्चे हुए बेहाल
मामले की जानकारी मिलते ही थाने में स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। इस दौरान, सेजल कुशवाहा के छोटे बच्चे थाने में रोने लगे और पुलिसकर्मियों से कुत्ते को छोड़ने की गुहार लगाने लगे। यह दृश्य देखकर पुलिसकर्मी भी कुछ देर असमंजस में पड़ गए।पुलिस ने मांगे मालिकाना सबूत थाना प्रभारी सुमेरपुर ने बताया कि कुत्ते को अस्थायी तौर पर पुलिस हिरासत में रखा गया है। दोनों पक्षों से कुत्ते के स्वामित्व से जुड़े सबूत मांगे गए हैं। जैसे — खरीद रसीद, टीकाकरण प्रमाणपत्र या फोटो सबूत। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद जिसे असली मालिक साबित किया जाएगा, उसे कुत्ता सौंप दिया जाएगा।
स्थानीय लोगों में चर्चा
इस अनोखे विवाद ने पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना दिया है। लोग सोशल मीडिया पर इस मामले को “एक फूल, दो माली” की तर्ज पर “एक कुत्ता, दो मालिक” कहकर मजाकिया अंदाज में साझा कर रहे हैं।
Tagsहमीरपुरसुमेरपुर थानालेब्राडोर कुत्तामालिकाना विवादसेजल कुशवाहाघनश्यामपुलिस जांचकुत्ता हिरासतयूपी पुलिसअजीबोगरीब मामला।जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





