भारत

गुटखे के विवाद में गई एक की जान, इलाके में सनसनी

jantaserishta.com
11 Nov 2022 6:14 PM IST
गुटखे के विवाद में गई एक की जान, इलाके में सनसनी
x
मचा कोहराम।
ग्वालियर (आईएएनएस)| ग्वालियर के कम्पू थाना क्षेत्र में पांच रुपए के गुटखे को लेकर हुए विवाद में एक युवक की जान चली गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कंपू थाना क्षेत्र के ललितपुर कॉलोनी में पान सेंटर संचालक और उसके दो बेटों का एक व्यक्ति से विवाद हो गया, विवाद की वजह गुटखा बताया जा रहा है। युवक गुटखा चाह रहा था और उसके पास पैसे नहीं थे, पान दुकान से गुटखा लेकर भागने लगा इसे देखते हुए संचालक संजय चौरसिया और उसके दो बेटों ने दौड़कर युवक को पकड़ लिया।
गुटखा लेकर भाग रहे युवक को तीनों ने जमकर पीटा और तब तक मारते रहे जब तक वह उचित नहीं होगा बाद में उस युवक की मौत हो गई है। मृतक का नाम संजय शाक्य बताया जा रहा है। पुलिस ने युवक का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, वहीं आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story