भारत

करंट लगने से एक ने तोड़ा दम, पति और पत्नी ऐसे चपेट में आए

jantaserishta.com
28 Jun 2022 3:06 PM IST
करंट लगने से एक ने तोड़ा दम, पति और पत्नी ऐसे चपेट में आए
x

गोंडा: गोंडा में खेत में पत्नी के साथ पशुओं के लिए चारा काटने के लिए गए पति की एचटी लाइन की चपेट में आ जाने से मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, उसकी पत्नी झुलस गई। महिला का इलाज इटियाथोक के एक प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है।

मंगलवार की सुबह कोतवाली इटियाथोक के चवनढार गांव के रहने वाले संतराम (50) पत्नी मालती देवी के साथ खेत में पशुओं के लिए चारा काटने के लिए गए। खेत के ऊपर से एचटी लाइन है। एचटी लाइन पर किसी पक्षी के बैठ जाने से लाइन में शार्ट सर्किट हो जाने से एचटी लाइन टूट कर उसी खेत में गिरी जहां पति-पत्नी पशुओं के लिए चारा काट रहे थे। एचटी लाइन की चपेट के आ जाने से मौके पर संतराम की मौत हो गई, पत्नी मालती देवी झुलस कर घायल हो गई। मौके पर एचटी लाइन को बन्द करवा कर पुलिस की मौजूदगी में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा वही पत्नी का इलाज एक प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है। अवर अभियंता अजय कुमार गुप्ता ने बताया पीड़ित परिवार के लिए आर्थिक सहायता विभाग से दिलवाने की कवायद शुरू कर दी गई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story