भारत

ट्रैक्टर निकालने के विवाद पर दो पक्षों के खूनी संघर्ष में एक की मौत, 3 घायल, दो मुठभेड़ में गिरफ्तार

jantaserishta.com
15 Nov 2024 5:00 PM IST
ट्रैक्टर निकालने के विवाद पर दो पक्षों के खूनी संघर्ष में एक की मौत, 3 घायल, दो मुठभेड़ में गिरफ्तार
x
अस्पताल में भर्ती हैं.
ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा के रघुपुर थाना इलाके में शुक्रवार सुबह ट्रैक्टर निकालने के विवाद पर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हुआ है। इस दौरान जमकर मारपीट हुई और एक पक्ष की तरफ से फायरिंग भी की गई। इस फायरिंग में एक व्यक्ति के पेट में गोली लगने के कारण उसकी मौत हो गई है जबकि तीन अन्य घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती हैं।
पुलिस ने इस मामले में पीड़ित पक्ष की तरफ से केस दर्ज करते हुए नामजद आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी और इनमें से दो को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक शुक्रवार 15 नवंबर को भीखनपुर गांव थाना रबूपुरा में ट्रैक्टर निकालने को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इसकी सूचना जब पुलिस को मिली तो पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर पहुंचकर पुलिस को पता चला कि इसमें तीन लोग घायल हुए हैं। जिन्हें जेवर में भर्ती कराया गया है। वहीं एक व्यक्ति जिसके पेट में गोली लगी थी, उसे यथार्थ हॉस्पिटल ग्रेटर नोएडा भेजा गया था। जहां उसकी मृत्यु हो गई।
पुलिस ने इस पूरी घटना में मामला दर्ज करते हुए और नामजद आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। थोड़ी देर में इस मामले में नामजद दो अपराधियों को कांबिंग के दौरान पकड़ते समय नामित फरार अभियुक्त नितिन और निखिल को रुस्तमपुर बंबा से पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस उसके अलावा अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। दोनों पक्षों के बीच हुए इस विवाद में अन्य और क्या वजह है, पुलिस इसकी तलाश कर रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story