भारत

पानी के लिए हुए झगड़े में एक की मौत, मोहल्ले में तनाव का माहौल

Nil dhankar
14 Jun 2026 7:20 AM IST
पानी के लिए हुए झगड़े में एक की मौत, मोहल्ले में तनाव का माहौल
x
पढ़े पूरी खबर

देहरादून। सहसपुर पुलिस थाना क्षेत्र के बैरागीवाला इलाके में पानी के विवाद को लेकर दो अलग-अलग समुदायों के शनिवार को झड़प हो गई है. इस हिंसक झड़प में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.

समाचार एजेंसी ANI की रिपोर्ट के अनुसार, देहरादून के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) पंकज गैरोला ने बताया कि एक समुदाय के सदस्यों ने कथित तौर पर दूसरे समुदाय के सदस्यों पर धारदार हथियारों और हथौड़े से हमला किया, जिसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. एएसपी ने बताया कि पीड़ितों में से एक ने बाद में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.

इस घटना से इलाके में तनाव पैदा हो गया है, जिसके चलते कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है. पीड़ित पक्ष की ओर से शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है. अतिरिक्त एसपी ने बताया कि हमलावरों को पकड़ने के लिए पुलिस की टीम दबिश दे रही है.

Next Story