भारत

दो किरायेदारों के बीच झड़प में एक की मौत, लकड़ी के डंडे से प्रहार

jantaserishta.com
10 July 2024 10:46 AM IST
दो किरायेदारों के बीच झड़प में एक की मौत, लकड़ी के डंडे से प्रहार
x
अस्पताल में भर्ती कराया गया।
ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा के थाना सूरजपुर इलाके के एक कॉलोनी में एक ही मकान में रह रहे दो किरायेदारों के बीच मंगलवार रात किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों में मारपीट शुरू हो गई। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के युवक के सिर पर लकड़ी के डंडे से प्रहार कर दिया। इसके बाद उसको अस्पताल में भर्ती कराया गया। कुछ समय बाद उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने इस मामले में आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि 9 जुलाई को थाना सूरजपुर क्षेत्र के अंतर्गत गुलिस्तानपुर में दो किरायेदारों के बीच आपस में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसमें प्रथम पक्ष द्वारा शाहरुख (22) के सिर पर डंडा मार दिया गया। घायल शाहरुख को तत्काल अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी।
थाना सूरजपुर पुलिस ने अपराध पंजीकृत कर आरोपी युवक को तत्काल हिरासत में लिया गया। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि आखिर किस बात पर यह विवाद शुरू हुआ था। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।
पुलिस के मुताबिक दोनों पक्ष आपस में दोस्त और जानकार बताए जा रहे हैं। इस मामले में एडीसीपी सेंट्रल नोएडा हृदयेश कठेरिया ने बताया कि बीती रात सूरजपुर इलाके में बने गुलिस्ता कॉलोनी में एक ही मकान में किराए पर रह रहे दो पक्षों में हुए विवाद में एक युवक को सिर पर चोट लगी थी। इसके बाद उसे अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसकी थोड़ी देर बाद मृत्यु हो गई। इस मामले में मृतक युवक के परिजनों से शिकायत लेकर दूसरे पक्ष के युवक को हिरासत में ले लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story