भारत

जन्मदिन पार्टी के दौरान एक की मौत, पुलिस पर गोली चलाने का आरोप

jantaserishta.com
28 Dec 2024 12:19 PM IST
जन्मदिन पार्टी के दौरान एक की मौत, पुलिस पर गोली चलाने का आरोप
x
पुलिस ने उसके शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है.
सासाराम: बिहार के रोहतास के नगर थाना क्षेत्र में पुलिस और युवकों के बीच हुई झड़प में गोली लगने से एक युवक की मौत हो गई। वहीं, दो अन्य युवक घायल हो गए। इस मामले में पुलिस पर गोली चलाने का आरोप लग रहा है।
जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार की देर रात कुछ युवक नगर थाना क्षेत्र के एक निजी कैंपस में एक मित्र की जन्मदिन की पार्टी मना रहे थे। सभी युवक पार्टी के मूड में थे। इसी दौरान यातायात डीएसपी आदिल बिलाल अन्य पुलिसकर्मियों के साथ वहां पहुंच गए और युवकों से उन्होंने पूछताछ शुरू कर दी। यातायात पुलिस के होने के कारण युवकों ने भी उनके आने को लेकर सवाल उठा रहे थे। इसी बीच दोनों ओर से कहासुनी शुरू हो गई।
पुलिस पर आवेश में आकर गोली चलाने के आरोप लग रहे हैं। गोलीबारी में मारे गए शख्स की पहचान शिवसागर निवासी राणा ओम प्रकाश सिंह उर्फ बादल कुमार सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
पुलिस के एक अधिकारी शनिवार को बताया कि पूरे मामले की जांच जारी है। अधिकारियों का कहना है कि जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मृतक के परिजन पुलिस पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है। कई थानों की पुलिस सासाराम में गश्त कर रही है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story