भारत
केदारनाथ पैदल मार्ग पर बड़ी लिंचलोली के पास बादल फटने से एक की मौत
jantaserishta.com
14 Aug 2023 11:00 AM IST

x
रुद्रप्रयाग: केदारनाथ पैदल मार्ग पर बड़ी लिंचलोली के पास रविवार देर रात बादल फटने से बड़ी तबाही मची है। बादल फटने से टेंटों में सो रहे छह लोग फंस गए। इनमें से पांच लोगों का रेस्क्यू कर, उन्हें सुरक्षित निकाल लिया गया है, वहीं एक व्यक्ति की मौत हो गई है। वहीं छानी कैंप में तीन दुकानों को नुकसान पहुंचा है।
बीती देर रात से हो रही मूसलाधार बारिश के कारण मंदाकिनी और अलकनंदा नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया है। बेलनी पुल के पास स्थित हनुमान मंदिर अलकनंदा नदी में डूब गया है। आपको बता दें कि, केदारनाथ यात्रा मार्ग पर बड़ी लिनचोली में छानी कैम्प में बादल फटने से यात्रा का पैदल संपर्क मार्ग का कुछ हिस्सा वॉशआउट हो गया है। केदार घाटी में देर रात से बारिश लगातार जारी है। मंदाकिनी और उसकी सभी सहायक नदी नाले उफान पर है।
वहीं देर रात केदारनाथ धाम पैदल यात्रा मार्ग पर बड़ी लिनचोली के समीप छानी कैम्प में बरसाती नाले ने भयंकर तांडव मचाते हुए पैदल यात्रा के बड़े हिस्से को बहा दिया। वहीं एक व्यक्ति की मौत की सूचना भी आ रही है। वहीं रुक-रुक कर हो रही बारिश लोगों पर कहर बनकर टूट रही है। भारी बारिश से कई संपर्क मार्ग बाधित हो गए हैं। रुद्रप्रयाग छानी कैंप में भारी बारिश से तीन दुकानों को नुकसान पहुंचा है। दुकानों में भी बरसाती पानी घुसा है। इधर, रूद्रप्रयाग जनपद के निचले इलाकों में मंदाकिनी नदी उफान पर है। नदी भयंकर गर्जना के साथ पूरे वेग के साथ बह रही है। बारिश अभी भी लगातार जारी है। ऐहतियातन लोगों को अलर्ट रहने को कहा गया है।
Tagsकेदारनाथ पैदल मार्गकेदारनाथबादल फटामौतरुद्रप्रयागKedarnath pedestrian routeKedarnathcloudburstdeathRudraprayag
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





