भारत
एक की मौत 6 लोग घायल, होली मनाने की कर रहे थे तैयारी तभी आ धमका जंगली सुअर
jantaserishta.com
26 March 2024 5:15 PM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
परिजनों को तत्काल राहत के रूप में 10000 रुपये दिए गए हैं.
सिमडेगा: झारखंड के सिमडेगा में जंगली सुअर के हमले से एक शख्स की मौत हो गई और छह लोग घायल हो गए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. साथ ही घायलों को इलाज के अस्पताल भेज दिया गया. वन अधिकारी का कहना है कि मृतक के परिजनों को तत्काल राहत के रूप में 10000 रुपये दिए गए हैं.
दरअसल यह घटना राज्य की राजधानी रांची से लगभग 140 किलोमीटर दूर पिथरा पंचायत में हुई है. जानकारी के मुताबिक, सोमवार को ग्रामीण होली मनाने की तैयारी कर रहे थे. इस दौरान एक जंगली सुअर गांव में घुस गया और इलाके में उत्पाद मचाने लगा. इस दौरान लोगों ने जंगली सुअर को भगाने की कोशिश की , तो उसने लोगों पर हमला कर दिया.
इस हमले में एक शख्स की मौत हो गई और 6 लोग घायल हो गए. मृतक की पहचान निकोलस टोप्पो के रूप में की गई है. वहीं, वन रेंज अधिकारी एसएस चौधरी ने कहा कि मृतकों के परिजनों को तत्काल राहत के रूप में 10000 रुपये दिए गए हैं, जबकि घायलों को 5000 रुपये दिए गए. मृतक के परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी है.
सिमडेगा के प्रभागीय वन अधिकारी (डीएफओ) विकास कुमार ने कहा, यह पहली बार है, जब किसी जंगली सुअर ने पंचायत में इतना नुकसान पहुंचाया है. उन्होंने कहा, यह क्षेत्र पहले भी हाथियों की आवाजाही से प्रभावित हो चुका है. वन विभाग के टीम अब इस बात की पता लगाने के लिए जांच कर रही है कि सुअर ने ऐसा व्यवहार क्यों किया है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





