भारत

बड़ा सड़क हादसा: बस और टैंकर की भिड़ंत में एक की मौत, 12 घायल

jantaserishta.com
9 April 2023 11:43 AM IST
बड़ा सड़क हादसा: बस और टैंकर की भिड़ंत में एक की मौत, 12 घायल
x
शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह भेजा गया है।
बिजनौर (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के धामपुर थाना क्षेत्र में शनिवार देर शाम एक तेज ऱफ्तार टैंकर बाइक सवार को रौंदते हुए, उत्तराखंड परिवहन निगम की से भिड़ गया। हादसे में एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 12 अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुर्वी बिजनौर (एएसपी) धर्म सिंह मार्छाल ने बताया कि शनिवार शाम धामपुर थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर दमयंती अस्पताल के पास तेज ऱफ्तार टैंकर बाइक सवार को रौंदते हुए, सामने से आ रही उत्तराखंड परिवहन निगम की बस से टकरा गया।
एएसपी ने कहा कि हादसे में बाइक सवार शिक्षक सौरभ मलिक (38) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि बस में सवार कम से कम 12 यात्री घायल हो गए।
एएसपी ने बताया कि घायलों को नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह भेजा गया है।
एएसपी ने कहा, आरोपी टैंकर चालक कुलवीर ने शराब का सेवन कर रखा था। उन्होंने बताया कि कुलवीर को शराब पीकर और तेजी से एवं लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे जांच की जा रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story