भारत

ब्लैकमेल कर वसूले एक करोड़ 29 लाख रुपए, महिला की शिकायत पर 2 बिजनेस पार्टनर गिरफ्तार

Nilmani Pal
27 March 2022 1:26 AM GMT
ब्लैकमेल कर वसूले एक करोड़ 29 लाख रुपए, महिला की शिकायत पर 2 बिजनेस पार्टनर गिरफ्तार
x

demo pic 

खुलासा

एमपी। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में एक महिला को पार्टनरशिप में हॉस्पिटल खोलने का झांसा देकर नजदीकियां बनाईं। फिर अश्लील वीडियो बनाने के बाद दो लोगों ने सवा करोड़ रुपए से ज्यादा ऐंठ लिए। महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

बताया जाता है कि छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में ब्याही एक महिला को एक युवक ने पार्टनरशिप में अस्पताल खोलने का झांसा दिया था। महिला का पति शादी के बाद सऊदी अरब में काम करने चला गया तो वह छिंदवाड़ा में आ गई। युवक ने पहले महिला से मेल-मुलाकात की फिर उसे बातों में फंसाकर उसका अश्लील वीडिय़ो बना लिया। वीडिय़ो बनाने के बाद युवक ने अपने दोस्त के साथ मिलकर उस ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। युवक ने दोस्त को फर्जी आईबी अधिकारी बनाकर महिला से रुपए ऐंठना शुरू कर दिया। अब तक महिला युवक और उसके दोस्त को एक करोड़ 29 लाख रुपए दे चुकी है। जब महिला ने पुलिस से शिकायत की तो एक आरोपी मनीष श्रीवास्तव को जबलपुर और दूसरे आरोपी कुलभूषण सिंह को भोपाल से गिरफ्तार किया गया।

कोतवाली थाना प्रभारी सुमेर सिंग जगेत ने बताया कि कोतवाली थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला की 2020 में निजी कंपनी में काम करने वाले जबलपुर निवासी मनीष पिता गोपाल श्रीवास्तव से हुई थी। इस दौरान आरोपी मनीष श्रीवास्तव ने महिला को बिलासपुर में पार्टनरशिप में अस्पताल खोलने का झांसा दिया। मनीष श्रीवास्तव का महिला से मिलना-जुलना होने लगा। इसी बात का फायदा उठाकर आरोपित मनीष ने महिला को जाल में फंसा लिया और उसे नशीला पदार्थ खिलाकर उसका अश्लील वीडिय़ो बना लिया। महिला का वीडिय़ो बनाने के बाद आरोपित मनीष ने भोपाल निवासी दोस्त कुलभूषण पिता भगवत सिंह के साथ मिलकर महिला से रुपए ऐंठने की साजिश रची। दूसरे आरोपित भोपाल निवासी कुलभूषण सिंह ने महिला को फोन कर खुद को आईबी अफसर बताया। फिर उसका अश्लील वीडिय़ो उसके पति को भेजने की धमकी देकर महिला को ब्लैकमेल कर उससे एक करोड़ 29 लाख रुपए ऐंठ लिए। महिला ने अपना घर और सारे जेवरात बेचकर आरोपित मनीष और कुलभूषण सिंह को एक करोड़ 29 लाख रुपये दे दिए। इसके बाद भी दोनों आरोपी उससे और रकम की मांग कर रहे थे।


Next Story