
x
दो साथी फरार हो गए।
ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर थाना इलाके में बीती रात एक बी फार्मा स्टूडेंट से बदमाशों ने उसकी पल्सर मोटरसाइकिल और पैसे लूट लिए। घटना के महज सात घंटे के अंदर ही सोमवार सुबह करीब 4.30 बजे बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। इस दौरान एक बदमाश घायल हो गया और उसके दो साथी फरार हो गए। छात्र की लूटी हुई बाइक भी बरामद हो गई है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सूरजपुर पुलिस व लुटेरे बदमाशों के बीच जुनपद गोलचक्कर से जैतपुर गोलचक्कर जाने वाले रोड पर मुठभेड हुई। इस दौरान बदमाश अरूण पुत्र राजेन्द्र जोगी, निवासी खैरली हाफिजपुर, थाना दनकौर गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके दो अन्य साथी मौके से फरार हो गए। उसके कब्जे से बीफार्मा छात्र से लूटी हुयी पल्सर बाइक व एक अन्य घटना में प्रयुक्त बाइक, 1 तमंचा 315 बोर, 1 खोखा कारतूस, 1 जिंदा कारतूूस, 2 मोबाइल बरामद हुए हैं। फरार बदमाशों की तलाश के लिए कांबिंग की जा रही है।
गिरफ्तार बदमाश ने 6 अगस्त की रात अपने साथियों के साथ मिलकर ओमिक्रान गोलचक्कर के पास बीफार्मा के छात्र से एक पल्सर बाइक, मोबाइल व 1,000 रूपये छीन लिये थे। इसकी सूचना मिलने के बाद पुलिस बदमाशों की खोज में जुट गई थी। पुलिस की कई टीमें इन बदमाशों की तलाश कर रही थी और कई जगह पर चेकिंग लगाई गई थी।
Tagsमुठभेड़ग्रेटर नोएडासूरजपुर थानालूटबदमाशEncounterGreater NoidaSurajpur Police StationRobberyCrooks
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





