
x
पुलिस मुठभेड़ में बदमाश गिरफ्तार, दो फरार
ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा में बीटा टू थाना पुलिस और बदमाशों के बीच गुरुवार देर रात मुठभेड़ हो गई। इसमें गोली लगने से घायल एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके दो साथी फरार हो गए। पकड़े गए बदमाश के पास से चोरी की एक कार और अवैध हथियार भी मिला है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक थाना बीटा-2 पुलिस द्वारा डाढ़ा गोल चक्कर के पास चेकिंग की जा रही थी, तभी सामने से आ रही एक अर्टिगा कार को रुकने का इशारा किया गया। लेकिन कार सवारों ने कार को तेजी से चलाते हुए भागने का प्रयास किया। इस पर पुलिस ने पीछा शुरू किया, तो बदमाशों ने कार से उतरकर पुलिस पर फायरिंग कर दी।
पुलिस की ओर से की गई जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से बदमाश विपिन घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से एक तमंचा, 1 खोखा कारतूस व 1 जिन्दा कारतूस और चोरी की एक अर्टिगा कार बरामद की गई। बदमाशों ने रोशन नगर, जनपद फरीदाबाद, हरियाणा से कार की चोरी की थी।
पकड़े गए बदमाश के खिलाफ चोरी, लूट व हत्या के प्रयास के कई मामले दर्ज हैं। उसके आपराधिक इतिहास की अन्य जानकारी की जा रही है।
Tagsग्रेटर नोएडाबीटा टू थाना पुलिसपुलिसबदमाशमुठभेड़Greater NoidaBeta two police stationpolicemiscreantsencounter
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





