भारत

मुठभेड़ में एक बदमाश गिरफ्तार

jantaserishta.com
22 Dec 2022 9:50 AM IST
मुठभेड़ में एक बदमाश गिरफ्तार
x
गाजियाबाद (आईएएनएस)| गाजियाबाद की स्वाट टीम और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में गोकशी के वांछित तस्कर के साथ बीती देर रात पुलिस की मुठभेड़ हुई है। गोली लगने घायन एक वांछित को गिरफ्तार कर लिया गया। स्वाट टीम ग्रामीण एवं थाना मुरादनगर पुलिस द्वारा गोकशी में वांछित अपराधियो से हुई मुठभेड़ में गैंगस्टर बदमाश पैर में गोली लगने से घायल/गिरफ्तार हुआ है। अभियुक्त से घटना में प्रयुक्त बाइक , छुरा रस्सी आदि बरामद हुआ है।
थाना मुरादनगर पुलिस द्वारा कनौजा से सदरपुर रोड के पास वाले रास्ते पर बाइक सवार गौ तस्करों को रोकने का प्रयास किया गया। जब ये बदमाश नहीं रुके और पुलिस पर फायर करने लगे तो पुलिस की जवाबी करवाई में इरफान पुत्र असगर निबासी नाहल थाना मसूरी गाजियाबाद को पैर मे गोली लगने से घायल होने के बाद गिरफ्तार किया गया है। पकड़ा गया बदमाश थाना मुरादनगर से गोकशी के अभियोग में वांछित चल रहा था। इसके अन्य 2 साथी अंधेरे का लाभ उठाकर मौके से फरार हो गए हैं। गिरफ्तार अभियुक्त पर करीब 1 दर्जन से अधिक गोकशी/चोरी/ गैंगस्टर एक्ट/ शस्त्र अधिनियम आदि के अभियोग पंजीकृत हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story