भारत

एक, दो नहीं बल्कि पांच बार देखी लड़की, शादी से किया इंकार, बंद कमरे में मंगेतर की पिटाई, वीडियो वायरल

jantaserishta.com
25 April 2021 8:26 AM IST
एक, दो नहीं बल्कि पांच बार देखी लड़की, शादी से किया इंकार, बंद कमरे में मंगेतर की पिटाई, वीडियो वायरल
x

5 बार लड़की देखने के बाद लड़की के परिवारवालों के यहां आवभगत कराने और मंगनी करने के बाद लड़की में खोट निकालने वाले मंगेतर की पिटाई का वीडियो महाराष्ट्र के बुलढाणा में वायरल हो रहा है.

जानकारी के अनुसार, अकोला ज़िले के तेलहरा तालुका के खापरखेड़ के रहने वाले लड़के ने बुलढाणा ज़िले के नंदुरा तालुका के आलमपुर गांव की लड़की एक नहीं, दो नहीं बल्कि चार बार अपने रिश्तेदारों और दोस्तों के साथ देखी थी.
लड़की वालों ने हर बार लड़के के साथ आये मेहमानों की आवभगत भी की थी. लड़की पसंद आई और मंगनी भी हो गई, लेकिन पांचवी बार फिर से मेहमान लेकर लड़की देखने गया और अंत में 'लड़की के आंख में दोष है' कहकर लड़की को नापसंद कर द‍िया. शादी के मुहूर्त के समय लड़के ने यह अड़ंगा खड़ा कर दिया.
तब लड़की के परिजनों ने मंगेतर और उसके साथ आए लोगों को कमरे में बंद क‍िया और लड़के की पिटाई शुरू कर दी. पिटाई का यह वीडियो फिलहाल सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है.
मंगेतर को कमरे से बाहर खड़ी कार में जाने तक गुस्साए लड़की के रिश्तेदारों ने पीटा. हालांकि इस पिटाई को रोकने का गांव के कुछ लोगों ने प्रयास भी किया.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story